Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्टेडियम में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता

मण्डला। महिष्मति ग्रामीण खेल विकास समिति मंडला के द्वारा महिष्मति कप ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 12 नवम्बर से स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग बिट्टू चौरसिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, पार्षद रश्मि पटेल, पार्षद हनी बर्वे की उपस्थिति में फुटबॉल मैच आरंभ किया गया। यहॉ बालाघाट एवं मंडला के बीच मैच हुआ जिसमें बालाघाट ने एक गोल कर मंडला को मात दी। वहीं द्वितीय दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पत्रकार परिषद जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल,  पत्रकार सयैद जावेद अली, पत्रकार सिकंदर अली, पत्रकार कपिल वर्मा, पत्रकार आकाश रघुवंशी फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। शनिवार का मैच चंद्रपुर वर्सेस गुनगांव नागपुर, सूर्या वर्सेस गोंदिया तत्पश्चात मंडला वर्सेस कंद्री मोबाइल के बीच खेला गया। समिति के सदस्य कोविद ठाकुर, वेद प्रकाश कुलस्ते, योगेश ककवानी, विनय वरदानी, दिनेश पटेल, मूवी हसन, दीपांशु मिश्रा, अंकित रजक, समीर बाजपेयी सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।
———————

Related posts

एकीकृत माध्यमिक कन्या विद्यालय बड़ी खैरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया

Reva India News

सीईओ श्री शाश्‍वत ने किया आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास सिंगारपुर का आकस्मिक निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने दिलाई सुशासन की शपथ

Reva India News

Leave a Comment