Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आवेदन 30 नवम्बर तक

मण्डला 23 नवम्बर 2021

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2021-22 में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं से जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी में कक्षा छठवी नामांकन के लिए जन्मतिथि 01.05.2009 से 30.04.2013 के बीच आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं तथा वर्ष 2022-23 के नवोदय चयन परीक्षा में ऑनलाईन फार्म 30 नवम्बर 2021 तक भरे जा सकते हैं। आवेदन करने के लिए https//navodaya.gov.in/kvs लिंक पर या jnvmandla पर लॉगिन कर फार्म भर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी जिले के प्रत्येक विकासखण्ड, स्त्रोत समन्वयकों, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, जनशिक्षकों व प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय नंबर 7898076707 पर संपर्क किया जा सकता है। दिए गए लिंक में आवेदन फार्म के साथ-साथ नियमावली भी उपलब्ध है।

Related posts

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 42 आवेदन

Reva India News

रबी 2021-22 हेतु बीज अनुदान दर निर्धारित

Reva India News

मिलावट को रोकने अभियान चलाएं, सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें – श्री बोरकर कमिश्नर ने वीसी में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment