Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाढ़/अतिवृष्टि की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित

5 जून 2025, मंडला

जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानसून सत्र 2025 में वर्षाकाल के दौरान बाढ़/अतिवृष्टि की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु जिला स्तर पर ई-लायबेरी में स्थित जिला नियंत्रण कक्ष मण्डला में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। कार्यालय कलेक्टर मण्डला के अधीक्षक कक्ष में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित किया जाकर दोनों कन्ट्रोल रूम के लिये श्री हीरा लाल तिवारी अधीक्षक भू-अभिलेख मण्डला को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी एवं श्री इंद्रजीत सिंह प्रभारी सहा.अधी. भू-अभिलेख एवं श्री रामसिंह ओड़ाली सहायक अधी भू-अभिलेख मण्डला को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। ई-लायबेरी में स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का मो.नं. 9074360984 आकाश मिश्रा  सुपरवाईजर डी. एन.सी.सी. सेन्टर है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07642-251079 तथा कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी श्री हीरालाल तिवारी प्रभा. अधी. भू-अभि. मण्डला, प्रभारी अधिकारी का मोबाईल नंबर 9329330098, ई-मेल sirmal@nic.in श्री इंद्रजीत सिंह प्रभा. सहा. अधी भू-अभिलेख मण्डला कंट्रोल रूम सहा. प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम सहा. प्रभा अधिकारी मोनं 7987254507, ई-मेल sIrmandla41@gmail.com कंट्रोल रूम सहा. प्रभा अधिकारी श्री रामसिंह ओड़ाली सहा. अधी. भू-अभिलेख मण्डला, कंट्रोल रूम सहा. प्रभारी अधि. मो.नं. 9424683398 ई-मेल sirmandia41@gmail.com है। स्थापित कंट्रोल रूम सम्पूर्ण वर्षाकाल में 24 घंटे कार्यरत रहेगा, जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम अधीक्षक कक्ष में सहायक कर्मचारियों की ड्यूटी पृथक से लगाई जावेगी। वर्षाकाल में आपदा प्रबंधन अंतर्गत अतिवृष्टि/बाढ़ इत्यादि से संबंधित जानकारियाँ/सूचनाएं आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में प्राप्त की जावेगी। दोनों कंट्रोल रूम में आने वाली समस्त जानकारियों से प्रभारी अधिकारी पूर्णतः अवगत रहेंगे तथा तहसीलदारों से बाढ़/वर्षा एवं क्षति से संबंधित प्रतिदिन अद्यतन जानकारी रखेंगे तथा रजिस्टर संधारित करेंगे तथा यथास्थिति जानकारी जिला कमांड एण्ड कण्ट्रोल सेंटर मण्डला एवं राज्य कमांड एवं कण्ट्रोल सेंटर तथा वल्लभ भवन सिचुएशन रूम भोपाल राहत आयुक्त कार्यालय को भिजवाने हेतु जिम्मेवार होंगे।

Related posts

कलेक्टर ने दी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

Reva India News

कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में 116 आवेदकों की समस्याएं

Reva India News

जिला समन्वयक जन अभियान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान और अ से अक्षर अभियान की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment