Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्थाई वारंट तामील-

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा गुंडा बदमाशों एवं फरार आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त एसडीओपी/थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, इसी अनुक्रम में पुलिस चौकी अंजनिया द्वारा लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार की जा रही है, माननीय न्यायालय श्रीमान सी. एस. सैयाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मंडला के प्रकरण क्रमांक 549/2015 धारा 279, 337, 338 ipc में आरोपी मनोज कुमार साहू पिता स्वर्गीय श्री सोने लाल साहू निवासी इंदिरा नगर मगसी पोस्ट बरगी जिला जबलपुर मध्य प्रदेश का स्थाई वारंट जारी किया गया था, जो करीब 6 साल से लगातार फरार चल रहा था, जिसे एसडीओपी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी श्री निलेश दोहरे के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, आरक्षक इसरार खान, आरक्षक सुनील सिंह की सहायता से कल दिनांक 7 दिसंबर 2021 को उक्त वारंट तामील करने में सफलता हासिल की.

Related posts

पंचायत में भ्रष्टाचार की फिर एक नई दास्तां

Reva India News

लोकगीतों के माध्यम से गाँव-गाँव में कोरोना जागरूकता टीकाकरण के द्वितीय चरण को जन आंदोलन बनाने की तैयारी

Reva India News

पेन्षनर्स एसोसिएषन जिला शाखा मण्डला

Reva India News

Leave a Comment