Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

13 से शुरू हुई पंचायत निर्वाचन की नाम-निर्देशन प्रक्रिया पहले दिन किसी भी पद के लिए प्राप्त नहीं हुए नाम-निर्देशन फॉर्म

मण्डला 13 दिसम्बर 2021

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए 13 दिसम्बर दिन सोमवार से नाम-निर्देशन प्रक्रिया का प्रारंभ हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत पद तथा प्रथम एवं द्वितीय चरण में शामिल विकासखण्डों के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हुई। परिसर में उम्मीदवारों के लिए ओलिन के माध्यम से ऑनलाईन नॉमिनेशन की व्यवस्था भी की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी प्रकार मंडला जनपद सहित सभी जनपदों में भी 13 दिसम्बर से नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जनपद परिसर में संबंधित अधिकारियों द्वारा इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। 13 दिसम्बर को निर्वाचन की सूचना प्रकाशन, स्थान (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन तथा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन भी किया गया। प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2021 है।

 

पहले दिन किसी भी पद के लिए नहीं प्राप्त हुए नाम-निर्देशन

 

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत पद के लिए किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम-निर्देशन पत्र नहीं भरा गया। इसी प्रकार 13 दिसम्बर को नाम-निर्देशन पत्र भरने वाले जिला पंचायत पद के उम्मीदवारों की संख्या निरंक रही। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक मंडला जिले की 6 विकासखण्डों में नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्रथम चरण में निवास, नारायणगंज तथा बीजाडांडी एवं द्वितीय चरण में मंडला, घुघरी तथा मोहगांव विकासखण्ड के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य पद, सरपंच तथा पंच पद के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नाम-निर्देशन पत्र भरने के पहले दिन 13 दिसम्बर को प्रथम चरण के लिए निवास, नारायणगंज तथा बीजाडांडी से किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन नहीं भरा गया। इसी प्रकार द्वितीय चरण के लिए मंडला, घुघरी तथा मोहगांव जनपद से किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन नहीं भरा गया। इस प्रकार 13 दिसम्बर को नाम-निर्देशन पत्र भरने वाले जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य पद, सरपंच तथा पंच पद के उम्मीदवारों की संख्या निरंक रही।

Related posts

शनिवार को होगा अगला जनविश्वास शिविर, टीएल पत्रों का व्यक्तिगत रूप से फॉलोअप करें – कलेक्टर नॉन अटेंडेड शिकायतों पर जुर्माना, फार्मर रजिस्ट्री और कान्हा से लगे गांवों में मलेरिया सर्वे के निर्देश

Reva India News

ग्राम अमझर माल में जागरुकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

कलेक्टर कार्यालय के 2 शासकीय सेवकों को नवीन कार्यभार

Reva India News

Leave a Comment