Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रिंकू इलेवन ने 46 रनो से जीता मैच!

फाइन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में लकी कप जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला सोमवार को रिंकू राय इलेवन मंडला और आर.डी.वी.वी. कॉलेज के बीच खेला गया!

जिसमे टॉस जीतकर आर.डी.वी.वी. कॉलेज ने पहले गेंदबाजी करने का फैशला किया और विपक्षी टीम रिंकू इलेवन को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया पहले बल्लेबाजी करते हुए रिंकू इलेवन ने 20 ओवर मे 5 विकेट खोकर 174 रन बनाये और लक्ष्य के लिए 175 रनो की चुनौती रखी! रिंकू इलेवन की ओर से बल्लेबाजी में प्रांजल सिरसाम ने नाबाद 77 रन शनि नंदा ने 36 रन और पुष्कर कुशवाहा ने 22 रनो की पारी खेली!आर.डी.वी.वी. कॉलेज की ओर से गेंदबाजी में मनोज उइके एवं सौरभ ने 2-2 सफलता अर्जित की ! 175 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर.डी.वी.वी. कॉलेज की पूरी टीम 18.5 ओवर में 128 रनो पर ही आल आउट हो गई!आर.डी.वी.वी. कॉलेज की ओर से बल्लेबाजी में मनोज उइके ने नाबाद 27 रन अजय सोनवानी ने 26 रन सौरभ ने 17 रन और अमित तेकाम ने 14 रनो की पारी खेली! रिंकू एलेवन की ओर से गेंदबाजी में प्रांजल सिरसाम ने 4 विकेट संस्कार ने 2 विकेट और रवि शिवांशु शनि और अनुज ने 1-1 सफलता अर्जित की! इस प्रकार रिंकू इलेवन ने इस मुकाबले को 46 रनो से जीत लिया! इस मुकाबले के मैंन ऑफ़ द मैच रिंकू इलेवन के प्रांजल सिरसाम रहे! मैच के अंत में रवि ऑटो पार्ट्स से रवि पमनानी के द्वारा मैंन आफ द मैच का पुरुष्कार प्रदान किया गया! इस मुकाबले के निर्णायक मिहिर जैन और अमन गौतम एवं स्कोरर शेख अनस रहे! प्रतियोगिता का तीसरा का मुकाबला आज मंगलवार को विजडम एलेवन और वॉय.एफ.सी. के बीच सुबह 11:00 बजे से खेला जायेगा!

Related posts

थांवर पुल से छोटे वाहनों का आवागमन प्रारंभ

Reva India News

4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से बदली किस्मत: चैनसिंह भांडे बने आत्मनिर्भर, डेयरी व्यवसाय से मिली नई पहचान

Reva India News

Leave a Comment