Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जादू नहीं विज्ञान है समझना समझाना आसान है।   

मंडला


हाई स्कूल सेमरखापा मंडला में विज्ञान शिक्षक के .के. हरदहा एवं प्रयोगशाला सहायक पवन नामदेव द्वारा प्राचार्य अखिलेश चन्दौल के मार्ग दर्शन से स्कूल के बच्चों को विज्ञान के चमत्कारों के माध्यम बच्चों का ज्ञान वर्धन, विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर, प्रयोगों को समझने हेतु सरल बनाकर एवं जनसामान्य में व्याप्त अंधविश्वास को दूर करने का प्रयास किया गया।

 

विज्ञान में अनेक ऐसी रासायनिक एवं भौतिक घटनाएं हैं, जो चमत्कारिक हैं। विज्ञान की इन चमत्कारिक रासायनिक एवं भौतिक घटनाएँ है। ढोंगी / पाखण्डी बाबा विज्ञान की इन चमत्कारिक घटनाओं को गांव की भोली-भाली जनता के बीच जादुई रूप में प्रदर्शित करते हैं, एवं अपने आप को एक सिद्ध साबित करने का प्रयास करते हैं। ऐसी अनेक घटनाएं प्रकाश में आयी हैं कि ये ढोंगी बाबा / पंडे इन घटनाओं को गांव की जनता के बीच प्रदर्शित कर उनके घर के भूत को भगाने, उनकी समस्याओं को दूर करने का वादा कर उन्हें अपने झांसे में ले आते हैं और फिर ठग लेते हैं, जबकि ये विज्ञान की चमत्कारिक घटनाएं हैं। विज्ञान में भूत का कोई अस्तित्व नहीं है। विज्ञान की इन चमत्कारिक घटनाओं का प्रदर्शन स्कूली बच्चों के बीच विज्ञान शिक्षक के.के.हरदहा एवं पवन नामदेव द्वारा किया गया जिसमें बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत होगी तथा उनके बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि होगी। साथ ही बच्चों के माध्यम से इन घटनाओं का प्रचार-प्रसार जनता के बीच भी हो सकेगा और जनसामान्य में व्याप्त अंधविश्वास को दूर करने में सहायक होगा तथा भोली • भाली जनता को ठगने से भी बचाया जा सकेगा। चूकिं ये घटनाएँ विज्ञान के प्रयोग ही हैं अत:इनसे बच्चों को प्रयोगों को सरलता से समझे , इन चमत्कारिक घटनाओं को सीखें, समझें करके देखें तथा ताकि बच्चों में ज्ञान वर्धन हो एवं बच्चों के माध्यम से जन सामान्य में व्याप्त अंधविश्वास को दूर करने में भी सहायक हो सके।बच्चों को बिना आग के हवन कुंड में आग प्रज्ज्वलित करके दिखाया गया, पानी में आग लगाकर बताया गया, चाकू से हाथ से खून निकालना, नीबू काटकर खून निकालना, नारियल में बिना आग लगाये आग प्रज्ज्वलित करना, थर्माकोल को गायब करना, साँप को मारने के बाद दूसरे साँप का आने का कारण बताया गया, गाँव में चाँदी, सोने के जेवरात को साफ करने के चाँदी, सोने को रसायन के माध्यम से वजन कम कर देना या हाथ की सफाई द्वारा जेवरात बदल कर नकली जेवरात दे देना, लेकर भाग जाना बताया गया।

Related posts

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 29 अगस्त 2021

Reva India News

बिछिया अनुविभाग में 1 सप्ताह में पूरा करें स्वामित्व योजना का कार्य – हर्षिका सिंह

Reva India News

Leave a Comment