Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्य सचिव ने की कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा

मण्डला 14 दिसम्बर 2021

मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन इकबाल सिंह बैस ने कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर प्रदेश की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, डीन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उनके जिलों में कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के बारे में विस्तार से जाना एवं जरूरी प्रबंध के निर्देश दिए। श्री बैस ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि अपने-अपने जिलों में ऑक्सीजन बैड, आईसीयू बैड, सीटी स्केन, लम्बित सिविल वर्क को तत्काल पूरा करें। उन्होंने कहा कि मशीनों का ट्रायल भी सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसे तत्काल दुरूस्त करें। जिला एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, ईईपीआईयू श्री पटले, डीआईओ वायके झारिया सहित संबंधित उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी कलेक्टर कोविड की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर एक हफ्ते में पूर्ण करें। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री बैस ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार मेडीकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालयों में ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर, वेंटीलेटर, जरूरी उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। उन्होंने सभी सीएमएचओ को निर्देशित किया कि जरूरी दवाईयों एवं अन्य सामग्री की डिमांड तत्काल शासन को भेजें। श्री बैस ने सभी जिलों को कोविड केयर सेंटर की सभी तैयारियों पुख्ता रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अस्थायी चिकित्सालयों के संबंध में जरूरी चर्चा की। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बैठक में पीपीटी के माध्यम से कोविड की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए शासन द्वारा बनाई गई रणनीति एवं बिन्दुओं पर जानकारी दी तथा समयपूर्व इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में 16 दिसम्बर को अब तक के सबसे बड़े सेकंड डोज महाभियान को आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री कोविड कल्याण योजना के संशोधन के बारे में भी आवश्यक चर्चा की गई।

Related posts

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम सामूहिक सूर्य नमस्कार, पर्यावरण प्रदर्शनी, शहरी स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ में होंगी शामिल

Reva India News

मंत्री डॉ. कुंवर विजयशाह 25 अप्रैल को मंडला आएंगे

Reva India News

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 19 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment