Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

16 दिसम्बर के विशेष महाभियान में पात्र हितग्राही टीका लगाएँ कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की  

मण्डला 15 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि 16 दिसम्बर को प्रदेश के साथ-साथ मंडला जिले में भी वैक्सीनेशन के लिए विशेष महाभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 16 दिसम्बर को आयोजित होने वाले वैक्सीनेशन के विशेष महाभियान में अनिवार्य रूप से अपना तथा अपने परिजनों का वैक्सीनेशन कराएं। साथ ही अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कोविड-19 से जिले की सुरक्षा हम सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है। वैक्सीनेशन कराकर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगाने वाले हितग्राही अपने नजदीकि केन्द्रों में जाकर द्वितीय डोज ले सकते हैं। कोवैक्सीन का द्वितीय डोज 28 दिन बाद तथा कोविशील्ड का द्वितीय डोज 84 दिन के बाद लगाया जाता है। श्रीमती सिंह ने कहा है कि सभी को कोविड के दोनों टीके लगाना जरूरी है। दोनों टीके लगाकर ही कोविड से बचाव के सुरक्षा चक्र को पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि स्वयं टीके के दोनों डोज लगाते हुए अपने आसपास के लोगों को भी दोनों डोज लगाने प्रेरित करें।

Related posts

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत नशामुक्ति एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

Reva India News

कान्हा नेशनल पार्क एक तेंदुए की मौत जांच में जुटा वन विभाग

Reva India News

ब्लडबैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुँची कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके

Reva India News

Leave a Comment