Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 14 जुलाई 2026

डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत बीजाडांडी में जल गुणवत्ता परीक्षण प्रशिक्षण सम्पन्न

 

मंडला, 14 जुलाई 2026

डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मण्डला द्वारा जनपद पंचायत बीजाडांडी के सभाकक्ष में एक दिवसीय जल गुणवत्ता परीक्षण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर पेयजल की नियमित जांच कर जलजनित रोगों, विशेषकर डायरिया की रोकथाम करना था। इसमें जनपद पंचायत की 42 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों ने भाग लिया। मुख्य रूप से सीईओ श्रीमती वासंती दुबे, सहायक यंत्री श्री राजन धुर्वे एवं पंचायत इंस्पेक्टर श्री धरम सिंह पन्द्रो उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में श्री उमागणेश लोधी द्वारा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल नमूना संग्रहण, विभिन्न मानकों की जांच एवं परिणामों के विश्लेषण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री श्री मुकेश दोहरे एवं श्री दीपक नागेश्वर ने विभागीय जल गुणवत्ता निगरानी गतिविधियों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राम पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट, सोडियम हाइपोक्लोराइट, रिफिल पैक एवं बैक्टो वॉयल्स का वितरण किया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और डायरिया रोकथाम हेतु विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

 

 

 

 

 

 

संजीवनी क्लिनिक से दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ

 

मंडला, 14 जुलाई 2026

स्वामी सीताराम वार्ड स्थित संजीवनी क्लिनिक में दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं वार्ड पार्षद श्रीमती कामिनी चौधरी ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर किया। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी, सहायक टीकाकरण अधिकारी, डिप्टी मीडिया अधिकारी, शहरी क्षेत्र के सुपरवाइजर, नर्सिंग अधिकारी, एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अभियान के संदर्भ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती ने बताया कि अभियान 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस दौरान एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच करेगी तथा ओआरएस, जिंक, विटामिन-ए, आईएफए अनुपूरण सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। गंभीर रूप से बीमार एवं कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनका उपचार एवं रेफरल भी किया जाएगा।

 

Related posts

नरसिंहपुर जिले में लोगों के दिलों पर राज करते हैं पुलिस अधीक्षक महोदय विपुल श्रीवास्तव जी एवं ठेमी थाना प्रभारी महोदय गौरव*

Reva India News

डीएलसीसी की बैठक संपन्न

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान: श्रमदान और दीवार लेखन से दिया जल संरक्षण का संदेश

Reva India News

Leave a Comment