Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शैलेन्द्र खरे प्रेक्षक नियुक्त  

मण्डला 18 दिसम्बर 2021

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिये श्री शैलेन्द्र खरे रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) को मंडला जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

प्रेक्षक के भ्रमण एवं पर्यवेक्षण के दौरान उन्हें जिले के त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 से संबंधी समस्त आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध कराने एवं उनके साथ भ्रमण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा यू.के. गोंटिया महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण मण्डला को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री गोंटिया प्रेक्षक के प्रवास के दौरान उनके ठहरने के स्थान में संपूर्ण व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। प्रेक्षक के आगमन एवं जिले में भ्रमण के दौरान उनके कार्य संपादन हेतु विशाल जांगजुड़े स्टेनोग्राफर कार्यालय संभागीय प्रबंधक मोहगांव परियोजना मण्डल मण्डला एवं संजय घोरमारे स्टेनो टायपिस्ट कार्यालय वनमण्डलाधिकारी पूर्व सा. वन मण्डल मण्डला को नियुक्त किया गया है।

Related posts

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक एवं कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा 4 सितंबर को

Reva India News

जनसुनवाई में 68 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

Reva India News

श्रेयांश कूमट ने रेशम धागाकरण इकाई और रेशम केंद्र देवदार का किया निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा

Reva India News

Leave a Comment