Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुये विशेष सर्तकता बरतें – श्री बिसाहूलाल सिंह खाद्य मंत्री ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु किया निर्देशित  

मण्डला 18 दिसम्बर 2021

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने निर्देशित किया है कि मध्यप्रदेश में बढ़ते कारोना के मरीज एवं सीमावर्ती राज्यों में नये वैरिएंट के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये विशेष सर्तकता बरतें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना के नए वैरिएंट को नियंत्रित करने हेतु लगातार निर्देशित कर रहे हैं। इस हेतु जिले की सभी स्वास्थ्य सेवाएं चाक-चौबंद्ध रखें।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की सैंपलिंग बढ़ाई जाये, दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रहे। सभी तरह की दवाएं-इंजेक्शन का स्टॉक की उपलब्धता को बनाये रखें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन और बिस्तरों की संख्या को बढ़ाया जाये। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संक्रमित संदिग्ध लोगों को आइसोलेट करें। कोविड को कंट्रोल करना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए, कोई भी व्यक्ति बिना टीका लगवाए न रहे। इसका शत – प्रतिशत पालन करें।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सेकण्ड डोज़ का टारगेट समय पर पूरा करें। यह भी सुनिश्चित करें कि जिला 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन की श्रेणी में आ जाये। सरकार द्वारा फिलहाल किसी तरह के कार्यक्रम पर प्रतिबंध अभी नहीं लगाया जा रहा है। लेकिन फिर भी सजग और सतर्क रहकर आम जनता से मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाए रखने का कड़ाई से पालन कराये जाये। कोरोना गाइड लाईन का शतप्रतिशत पालन कराया जाये।

Related posts

मकर संक्रांति पर मिठास और स्नेह कलेक्टर ने बच्चियों को गर्म कपड़े, लड्डू व शिक्षण सामग्री भेंट की

Reva India News

मंत्री श्री जायसवाल ने वीर शहीद श्री उददे को दी श्रद्धांजलि परिवारजनों का किया सम्मान

Reva India News

भवन विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों को मिलेंगे नये भवन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के प्रयास लाए रंग

Reva India News

Leave a Comment