Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्य मार्ग की साफ-सफाई का चला अभियान, जनसामान्य को दी गई समझाईश

मंडला 6 फरवरी 2022

मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को ध्यान में रखते हुए माह फरवरी स्वच्छता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमति हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार बिंझिया चौराहा से रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे तक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य मार्ग की साफ-सफाई की गई। साथ ही मुख्य मार्ग में एकत्रित कचरे को जेसीबी डंपर व अन्य कचरा गाड़ी के माध्यम से कचरा उठाया गया साथ ही टीसीपीसी के पास कचरा अड्डा को खत्म करने आम लोगों को समझाइश दी गई। मुख्य मार्ग में कचरा ना फेंकने लोगों को समझाईश दी गई। उक्त कचरा अड्डा (जीवीपी) पाइंट को समाप्त किया गया। अभियान में अध्यक्ष न.पा. पूर्णिमा (अमित) शुक्ला, अपर कलेक्टर मीना मसराम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र अहाके, आर.के. कुर्वेती मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।

सफाई अभियान स्वच्छता निरीक्षक के.के. रजक, स्वच्छता पर्यवेक्षक एस.सी. चौधरी के द्वारा चलाया गया। न.पा. अध्यक्ष पूर्णिमा (अमित) शुक्ला ने आमजन से अपील की है कि शहर के मुख्य मार्गों पर कचरा न फेकें, घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे को डस्टबिन में रखकर नगरपालिका के कचरा वाहन में प्रदाय करें। स्वच्छता महूआ ऐप डाउनलोड करके ऐप के माध्यम से स्वच्छता संबंधी शिकायत दर्ज करायें। उन्होंने जनसामान्य से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 अप्रैल 2023

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से किया मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के अनुग्रह राशि का अंतरण

Reva India News

बिछिया के ग्राम बुडला में 324 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त  

Reva India News

Leave a Comment