Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बंटवारे का कार्य सर्वोच्‍च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें – हर्षिका सिंह आरओ बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 30 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि अतिक्रमण, सीएम हेल्पलाइन, नामांकन, बंटवारे, डायवर्सन, भू-अर्जन तथा वसूली से संबंधित सभी जरूरी कार्य राजस्व अधिकारी सर्वोच्‍च प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने सभी विषयों की बिंदुवार समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने कहा कि बंटवारे का कार्य सर्वोच्‍च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, सभी एसडीएम एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने अतिक्रमण के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया है कि शासकीय स्कूलों में किये गए अतिक्रमण को हटाएं। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही लगातार जारी रखें।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और समाधान कार्यक्रमों में चिन्हित विषयों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्रतिदिन संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने समाधान कार्यक्रम के विषयों के सकारात्मक निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान कार्यक्रम के तहत गंभीरतापूर्वक निराकरण करें। उन्होंने आरसीएमएस के पोर्टल की समीक्षा करते हुए निराकरण को दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 2 से 5 वर्ष तक के प्रकरण लंबित रखने पर संबंधित तहसीलदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी तक 1 वर्ष से ज्यादा समय के प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने मवई तहसील में केस अधिक होने पर नाराजगी जाहिर की तथा तहसीलदार को सहयोग करने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व शुद्धिकरण का कार्य सतत रूप से जारी रखें। उन्होंने धारणाधिकार के संबंध में दर्ज प्रकरणों की स्थिति जानी। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत संचालित सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिछिया एवं निवास क्षेत्र में ड्रोन सर्वे का कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया टीम से समन्वय बनाएं। बैठक में सीमांकन, राजस्व वसूली, चुटका परियोजना में मुआवजा के प्रकरण के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने राजस्व वसूली के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखने पर नैनपुर तहसील के राजस्व अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 1 से 15 जनवरी तक नजूल नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार उन्होंने सीएम भू-अधिकार योजना के तहत आबादी भूमि का चिन्हांकन करते हुए पात्र लोगों को लाभ देने के निर्देश दिए।

 

कोविड प्रोटोकॉल का कराएँ सख्ती से पालन

 

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंगलवार, शुक्रवार तथा शनिवार को राजस्व, पुलिस तथा नगरीय निकायों के अधिकारी पैदल मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने रोको-टोको अभियान सहित मॉस्क का उपयोग नहीं करने तथा सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने 3 जनवरी से प्रारंभ हो रहे 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश दिए।

Related posts

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से हेमलता को मिला आर्थिक सहारा

Reva India News

उपार्जन हेतु पंजीकृत किसानों की सूची पंचायतों पर चस्पा

Reva India News

अभियान के दौरान हर घर तक दस्तक सुनिश्चित करें – डॉ. सिडाना जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment