Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उद्योग संभावना एवं उद्यम पंजीकरण जागरूकता शिविर आयोजित

मंडला, 11 जून 2026

जनपद पंचायत निवास में उद्योग संभावना एवं उद्यम पंजीकरण संबंधी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रानी कुलस्ते, उपाध्यक्ष श्री घनश्याम सूर्यवंशी, जनपद सदस्य श्रीमती रमियाबाई एवं श्रीमती मंजू मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा क्षेत्र के अन्य हितग्राहियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने एमएसएमई वित्तीय सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत उपलब्ध लाभ, ऋण सुविधाओं तथा स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को हर्बल प्रोसेसिंग यूनिट जैसे अर्जुन छाल एवं बेल पल्प प्रसंस्करण, कोदो-कुटकी प्रोसेसिंग इकाइयों तथा ऑयल मिलिंग एवं पैकेजिंग यूनिट स्थापित करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन उद्योगों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आय के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

शिविर में पहले से संचालित उद्यमों के संचालकों को भी अपने प्रतिष्ठानों का उद्यम पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए, ताकि वे शासन की विभिन्न प्रोत्साहन एवं सहायता योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से विकासखंड प्रबंधक पूजा शर्मा तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से सहायक संचालक श्री बलराम यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उद्यमिता विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts

सेमरखापा आश्रम का निरीक्षण, सुधार एवं शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश

Reva India News

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना: अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

जिले में मिले 42 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment