Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

4 से 9 जनवरी तक नाम दर्ज, हटाने तथा संशोधन के फार्म भरे जा सकते हैं

मण्डला 1 जनवरी 2022
अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार 29 दिसम्बर 2021 द्वारा पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 1 जनवरी 2022 कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में 4 जनवरी 2022 को फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची संबंधित ग्राम पंचायत, कार्यालय जनपद पंचायत एवं कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में सार्वजनिक प्रकाशन किया जायेगा। 4 जनवरी 2022 से 9 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक समस्त जनपद पंचायतों के निर्धारित दावा आपत्ति केन्द्रों पर प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में रजिस्ट्रीकरण आधिकारी द्वारा नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारी द्वारा दावे आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि जिन व्यक्तियों को ग्राम पंचायत की फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना हो या नाम हटाया जाना हो अथवा किसी प्रकार का संशोधन कराना हो तो वे अपने क्षेत्र के निर्धारित दावा आपत्ति केन्द्र पर 4 जनवरी 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा आखिरी तारीख 9 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक उपस्थित होकर प्राधिकृत कर्मचारी से निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं।

Related posts

नैनपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाए – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

नैनपुर में भावान्तर योजना के संबंध में बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment