Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

यातायात सुरक्षा के लिए जागरूक होंगे जिले के छात्र कलेक्टर ने दिए जागरूकता कार्यक्रम संचालन के निर्देश

मण्डला 1 जनवरी 2022
यातायात मानव जीवन की एक अभिन्न प्रक्रिया है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि जीवन के सुरक्षात्मक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए जागरूकता कार्यक्रमों की महती आवश्यकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिले के समस्त हाईस्कूल एवं उमावि में प्रत्येक शनिवार को जीवन कौशल शिक्षा और करियर मार्गदर्शन सत्रों के साथ ही यातायात सुरक्षा को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए जिससे छात्र, उनके पालकों और जनसामान्य में जागरूकता का संचार हो सके। इसके लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समस्त प्राचार्यों को आदेशित किया है कि अपने विद्यालय से किन्हीं दो शिक्षकों (एक महिला एवं एक पुरुष) को नोडल शिक्षक का दायित्व सौंपकर जागरूकता गतिविधियों को प्रत्येक शनिवार संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
एपीसी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि गतिविधियों का संचालन 1 जनवरी 2022 से 25 जून 2022 तक कराया जायेगा। गतिविधियों में छात्रों को यातायात के नियमों, संकेतों, लाइसेन्स बनवाने की प्रक्रिया इत्यादि से अवगत कराया जायेगा। इस संबंध में प्राचार्यों को जारी निर्देश में कहा गया है कि कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस व विशेषज्ञों आदि को विद्यालय में आमंत्रित करें। छात्रों से जागरूकता संबंधी लघु नाटिका व रोल प्ले कराए जाये। जिला स्तर से तैयार की गई प्रश्नोत्तरी में छात्रों व शिक्षकों की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कराएं। सड़क दुर्घटनाओं के सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक दुष्परिणाम और उनसे बचने के तरीकों का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन करें। साइकिल, बाइक, कार इत्यादि वाहनों को चलाने या उनमें बैठकर यात्रा करते समय रखी जाने वाली सावधानियों को विस्तार से समझाया जाये। साथ ही पैदल चलते समय रखी जाने वाली सावधानियों पर चर्चा की जाये। उक्त संबंध में रैली, वाद विवाद, निबंध, कविता, स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रिक्शा प्रशिक्षण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन के रूप में मिलेंगे 600 रूपए प्रतिमाह  

Reva India News

निर्माण कार्यों को निर्धारित शर्तों के अनुसार समयावधि में पूर्ण करें- कलेक्टर स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment