Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में सुनी गई 59 आवेदकों की समस्याएँ

मण्डला 4 जनवरी 2022

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। 59 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील दुबे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मरावी सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। अपर कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम मलवाथर निवासी राधे मरावी ने नाली निर्माण एवं ट्रान्सफार्मर, ग्राम नारा निवासी रिंकी सिंगौर ने शासन की योजनाओं से लाभ, ग्राम बम्हनी निवासी अम्मीलाल ने वृद्धा पंेशन, ग्राम नेवरगांव निवासी मुकेश कुमार सैयाम ने गरीबी रेखा सूची में नाम जुड़वाने, ग्राम नैझर निवासी जगमोहन दास ने पी.एम. आवास, तिलक वार्ड मण्डला निवासी राकेश पटेल ने सांची दूध पार्लर, ग्राम पेटेगांव निवासी दादन लाल नंदा ने मजदूरी भुगतान, ग्राम कुम्हली मवई निवासी रामबती सैयाम ने शासकीय नोकरी, ग्राम सहजर घुघरी निवासी अमरदास कराटे ने भुगतान, समस्त रोगी कल्याण समिति कर्मचारी ने न्यूनतम मजदूरी भुगतान विषय से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

Related posts

ग्राम डुंडा में पेयजल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन स्वच्छ जल के लिए हुई कार्यवाही

Reva India News

कलेक्टर ने ली सामाजिक समितियों के अध्यक्षों की बैठक

Reva India News

निःशुल्क खाद्यान्न से परिवार चलाने में बड़ी मदद होगी -किरण

Reva India News

Leave a Comment