Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चिरईडोंगरी, महाराजपुर, सिझौरा व निवास उपडाकघर में भी बनेंगे आधार कार्ड

मण्डला 7 जनवरी 2022

अधीक्षक डाकघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय डाक विभाग द्वारा वर्तमान में  मंडला जिले के अंतर्गत मंडला, बम्हनी, नैनपुर, निवास, महाराजपुर, सिझौरा व चिरईडोंगरी डाकघर में आधार नामांकन एवं अद्यतन संबन्धी कार्य किये जा रहे हैं। इससे पूर्व में मंडला जिले अंतर्गत मंडला, बम्हनी व नैनपुर डाकघर में आधार कार्य किये जा रहे थे। वर्तमान में किसानों के लिए समर्थन मूल्य और खाद्यान विक्रय करने वाले किसानों एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत सम्मिलित पात्र हितग्राहियों के आधार में सुधार हेतु किसानों की बढ़ती तादात देखते हुए भारतीय डाकघर द्वारा निवास, महाराजपुर, सिझौरा व चिरईडोंगरी डाकघर  में आधार नामांकन एवं अद्यतन की सुविधा की शुरुवात की गई है। उक्त डाकघरों में मंडला जिले के समस्त नगरवासी अपने आधार में आवश्यकता अनुसार मोबाइल नं., नाम, जन्म तिथि, पता व अन्य डेमोग्राफिक, बायोमैट्रिक व मेनडेटरी सुधार करवा सकते हैं।

Related posts

28 को गृह प्रवेश कार्यक्रम तथा 29 को रोजगार मेला तथा स्वच्छता सर्वेक्षण कलेक्टर ने ली तैयारियों के संबंध में बैठक  

Reva India News

निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सूचना देना अनिवार्य, अन्यथा होगी कार्रवाई

Reva India News

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment