Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

असामयिक वर्षा को देखते हुए अपनी फसल को सुरक्षित रूप से उपार्जन केंद्र में लाने की किसानों से अपील

मण्डला 10 जनवरी 2022

जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 15 जनवरी 2022 तक किया जाना है। वर्तमान में प्रदेश स्तरीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोप के कारण 9 जनवरी 2022 से 13 जनवरी 2022 की अवधि में पुनः वर्षा व तड़ित झंझावात का मौसम संभावित है। उक्त अवधि में असामयिक वर्षा भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम विज्ञान विभाग मौसम केन्द्र भोपाल के द्वारा चेतावनी जारी की गई है। मौसम की खराबी को दृष्टिगत रखते हुए असामयिक वर्षा से उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जित धान की स्टेकिंग कर तिरपाल, केप, रस्सी आदि से बांधकर तथा नाली निर्माण की व्यवस्था किए जाने के संबंध में सभी सम्बन्धितों को निर्देर्शित किया गया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी किसान बन्धुओं से अपील की गई है कि 9 जनवरी 2022 से 13 जनवरी 2022 तक अपनी उपज को विक्रय हेतु खरीदी स्थल पर ट्रेक्टर ट्राली में तिरपाल, बरसाती आदि से ढक्कर सुरक्षित व्यवस्था कर लाएं, ताकि असामयिक वर्षा से धान न भीगे और खराब न होने पाये एवं आप सभी को धान विपणन वर्ष 2021-22 में शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो सके।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें-संभागायुक्‍त संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह ने की योजना भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा

Reva India News

स्वामित्व योजना के तहत् ड्रोन कैमरे से होगा ग्रामीण आबादी क्षेत्रों का संपत्ति सर्वेक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने किया परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment