Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयुष्मान कार्ड से प्रत्येक पात्र परिवार को मिलेगा 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज

मण्डला 20 जनवरी 2022

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये की निःशुल्क चिकित्सा सहायता का लाभ प्राप्त होता है। चिकित्सा सहायता हेतु आयुष्मान भारत पर 5 लाख रूपये का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। आयुष्मान भारत योजना के लाभ हेतु सभी श्रमिको के पास आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक है। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक खाद्य पात्रता हेतु पात्र है एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत समस्त खाद्य पर्ची परिवार आयुष्मान कार्ड हेतु पात्रता रखते है। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत समस्त श्रमिक जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना हुआ है वे संबंधित निकाय के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।

Related posts

सहायक व्यय प्रेक्षकों की बैठक आज

Reva India News

आज आयोजित होगा जिला स्तरीय स्वरोजगार व रोजगार दिवस टाऊनहॉल में आयोजित होगा कार्यक्रम

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम सूची जारी

Reva India News

Leave a Comment