सहायता राशि स्वीकृत
मण्डला 22 जनवरी 2022
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुम्मो बाई निवासी ग्राम लालपुर नारायणगंज की आकाशीय बिजली गिरने से घायल होने कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर द्वारा सुम्मो बाई को आकाशीय बिजली से शारीरिक रूप से घायल होने पर बारह हजार सात सौ रूपए स्वीकृत किया गया है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
