Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गंभीर बीमारी के इलाज के लिए तत्काल सहायता राशि स्वीकृत

मंडला 1 फरवरी 2022

ग्राम चाबी निवासी घनश्याम प्रसाद ने कलेक्टर हर्षिका सिंह को आवेदन देते हुए अपने 14 वर्षीय पुत्र सुमित यादव जो कि सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित है के इलाज के लिए सहायता राशि दिलाए जाने निवेदन किया था। कलेक्टर ने आवेदक की समस्या को संवेदनशीलता से सुनकर तत्काल स्वीकृति देते हुए रेडक्रॉस से सुमित के सिकिल सेल बीमारी के इलाज के लिए 5 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कराई।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह को बालक के त्वरित एवं उचित ईलाज के निर्देश भी दिए हैं। सुमित के पिता घनश्याम प्रसाद ने आवेदन के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को होगा स्टेडिंग कमेटी की बैठक में कलेक्टर ने दी जानकारी

Reva India News

आज से शुरू होगी नाम निर्देशन जमा करने की प्रक्रिया

Reva India News

*माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन मध्य प्रदेश मंडला की बैठक हुई संपन्न*

Reva India News

Leave a Comment