Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ब्रेकिंग न्यूज़// जिला मंडला  *दो सटोरिए व एक अवैध शराब सहित आरोपी पकड़े गए—-* 

अंजनिया  पुलिस अधीक्षक मंडला श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन, जुआ-सट्टा, मादक पदार्थों व अन्य अवैध कृत्यों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ करते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, उक्त क्रम में कार्यवाही करने हेतु सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी नैनपुर द्वारा थाना प्रभारी बमनी श्री नीलेश दोहरे एवं चौकी प्रभारी अंजनिया si जसवंत सिंह राजपूत को निर्देशित किया गया. थाना प्रभारी बमनी द्वारा उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, asi राजेश सराठे, प्रधान आरक्षक शिव शंकर राजपूत, आरक्षक राजेश, आरक्षक अमलेश, आरक्षक उत्तम की टीम गठित कर अभियान की तरह अपराधियों की तलाशी के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर कि ग्राम सरईटोला-नरैनी रोड किनारे 5-6 लोग भीड़ लगाकर खड़े हैं एवं एक व्यक्ति पेन कागज से सट्टा पर्ची लिख कर सट्टा खिला रहा है, उक्त सूचना के आधार पर आरोपी विपिन झारिया पिता श्री बसंत झारिया उम्र 29 साल निवासी ग्राम सरायटोला को ग्राम सरईटोला रोड किनारे से पकड़ कर उसके कब्जे से एक पेन कीमती ₹10, ₹350 जप्त, एक सट्टा पर्ची विधिवत जप्त किए गए, वहां खड़े अन्य व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए, आरोपी पर पुलिस चौकी अंजनिया थाना बमहनी में अपराध क्रमांक 46/ 2022 धारा 4 (क) सार्वजनिक द्रुत क्रीड़ा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. 2. इसी प्रकार खैरका रोड के पास से आरोपी हुकुमचंद झरिया पिता श्री आज्ञा प्रसाद झारिया उम्र 31 साल निवासी ग्राम सरई टोला को पकड़कर उसके कब्जे से एक पेन, ₹575 व एक सट्टा पर्ची विधिवत कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 47/2022 धारा 4 (क) सार्वजनिक द्रुत क्रीडा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.

3. इसी क्रम में ग्राम नरैनी से आरोपी राजकुमार पिता मोहन यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम सराही टोला के कब्जे से सूचना के आधार पर हाथ भट्टी की बनी महुआ की अवैध देशी शराब कीमती करीब ₹350 जप्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/2022 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है, अवैध गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही पुलिस चौकी अंजनिया एवं थाना बन्नी के द्वारा की जा रही हैं

Related posts

लोगों को खाने पीने में सावधानी बरतने की सलाह दें – श्री कूमट वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

कलेक्टर ने ली वन अधिकार समिति की बैठक

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल – रीवा में भी खुला निवेश प्रोत्साहन केन्द्र  

Reva India News

Leave a Comment