Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जलाशयों एवं सार्वजनिक नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान

मंडला 4 फरवरी 2022

मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता संकल्प माह 1 फरवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक शासन के द्वारा आयोजित किया गया है। आयोजित स्वच्छता संकल्प माह के अंतर्गत 1 फरवरी से 5 फरवरी 2022 थीम अंतर्गत जलाशयों एवं सार्वजनिक नाला-नालियों की विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जलाशयों के जल की शुद्धीकरण के लिए आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए एनजीओ के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्वच्छता संकल्प माह के अंतर्गत निरंतर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाना है। अध्यक्ष न.पा.परि. मण्डला पूर्णिमा (अमित) शुक्ला, उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी ने आम लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने और नगर के सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करने तथा जलाशयों में पूजा-पाठ से निकली निर्माल्य सामग्री को न डालने की अपील की है।

Related posts

लोगों को आयुष पद्धति से उपचार के लिए प्रेरित करें – राज्यमंत्री श्री कांवरे आयुष तथा जल संसाधन मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

Reva India News

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की ’मेरा मॉस्क-मेरी सुरक्षा’ और ’मेरी होली मेरा घर’ के अभियान में सहयोग की अपील

Reva India News

/बार-बार निवेदन आंदोलन के बाद भी नवंबर से नहीं मिला मानदेय न ही पूरी हो रही नियमित रोजगार की मांग,जिले के चार हजार रसोईयों में सरकार की नीतियों के प्रति भारी आक्रोश//_ *रसोईया 11 मार्च को करेंगे ध्यानाकर्षण प्रदर्शन* *मंडला*।

Reva India News

Leave a Comment