Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैगा परिवारों को लाभान्वित करने आयोजित करें विशेष कैम्प

मण्डला 19 फरवरी 2022

जिले में विशेष अभियान चलाकर *BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत बैगा परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करने के लिए पात्रता सर्वे कराया गया है। सर्वे अनुसार ’’बैगा’’ डेव्लपमेंट प्लान के अंतर्गत प्रत्येक पात्र बैगा परिवार को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए विशेष केम्प का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम अनुसार किया जाना है।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं। बैगा ग्राम व पंचायत के क्लस्टर अनुसार निर्धारित स्थान एवं दिनांक को ग्राम पंचायत स्तर पर 11 बजे से 5 बजे तक विभागीय समन्वय स्थापित कर विशेष केम्प आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आय स्त्रोतों की प्रमुख विभागीय योजना से लाभांवित कराने की कार्यवाही पूर्ण करने तथा केम्प उपरांत विभागवार प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गतिविधियाँ

Reva India News

युवाओं को रोज़गार देने के लिए संकल्पबद्ध सरकार, भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

एकादशी से माँ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती का शुभारंभ किया जाएगा – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा पंचचौकी महाआरती समिति में दस समाजसेवी 1.51 लाख रूपए जमा कर संरक्षक सदस्य बनें नर्मदा नदी के महिष्मति घाट में पंचचौकी महाआरती 12 नवंबर से प्रारंभ होगी

Reva India News

Leave a Comment