Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1 से 5 मार्च तक चलाया जाएगा पौधरोपण महाभियान

मण्डला 19 फरवरी 2022

मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पौधारोपण को जन आन्दोलन बनाने एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के संकल्प को जन भागीदारी से एक महाभियान का रूप दिया जाना है। इस अनुक्रम में राज्य शासन के निर्णयानुसार नागरिकों, समुदायों, शासकीय विभागों एवं स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से 1 मार्च से 5 मार्च 2022 में अधिकाधिक संख्या में पौधों का रोपण का अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जायेगा, जिसमें सभी स्टेक होल्डर को सम्मिलित करने के निर्देश दिए गए हैं। समिति 1 से 5 मार्च 2022 के पौधारोपण अभियान का सतत समन्वय, अनुश्रवण एवं मॉनिटरिंग करेगी तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी। प्रदेश स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों के भवनों व सार्वजनिक उपक्रमों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों व निगम, मंडलों के कार्यालयों के प्रांगण में उपयुक्त स्थान पर पौधारोपण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी, छात्रावास, पंचायत इत्यादि के परिसरों में भी पौधारोपण किया जा सकता है। उपलब्ध अन्य शासकीय एवं वन भूमियों पर भी पौधारोपण किया जा सकेगा। जिलों के अशासकीय संगठन, समुदाय आधारित संगठनों एवं निजी संगठनों को इस अभियान में जोड़ते हुए उनके परिसरों एवं अन्य योग्य स्थलों पर पौधारोपण का कार्य किया जा सकता है।

पौधों की व्यवस्था संबंधित व्यक्ति व संस्था के द्वारा स्वयं भी की जायेगी। वन, उद्यानिकी, कृषि विभाग की नर्सरी में उपलब्ध पौधों का उपयोग प्रचलित नियमानुसार किया जायेगा। रोपित पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं देखभाल की जिम्मेदारी पौधारोपण करने वाले व्यक्ति, संगठन, शासकीय संस्था की होगी। इस अभियान से जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति उसके द्वारा किए गए पौधारोपण का विवरण फोटो सहित जानकारी किसी एक माध्यम से देगा। यदि उसके पास स्मार्टफोन है तो अंकुर कार्यक्रम के ’’वायुदूत-अंकुर’’ ऐप को डाउनलोड कर पौधारोपण के उपरांत अपना फोटो पौधे के साथ अपलोड करेगा। MP-CMEVENTS पोर्टल https://webcast.gov.in/mp/cmevents,  इसके अतिरिक्त यदि पौधारोपण करने वाला व्यक्ति ऐप व पोर्टल का उपयोग नहीं करना चाहता है, तो इस प्रयोजन के लिए 1 से 5 मार्च 2022 के मध्य विशेष रूप से स्थापित मिसकॉल सेवा नम्बर 0755-2706666 पर मिसकॉल देकर सूचना दे सकता है। सामूहिक रूप से किये गये पौधारोपण कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों से मिस्ड काल देने का अनुरोध किया जाये। यह स्पष्ट किया जाता है कि अगर कोई व्यक्ति अपने निजी आंगन में एक भी पौधा स्व-प्रेरणा से लगाता है, तो वह यह जानकारी उक्त तीनों माध्यमों में से किसी एक माध्यम से दे सकेगा। 5 मार्च 2022 को राज्य व जिला स्तरीय समारोह में पर्यावरण विभाग के द्वारा संचालित अंकुर कार्यक्रम अन्तर्गत ’प्राणवायु अवार्ड’ प्रदान किये जायेंगे, जिसके दिशा निर्देश पर्यावरण विभाग के ज्ञापन क्रमांक 3506 15 फरवरी 2022 द्वारा जारी किये गये हैं।

Related posts

मंडला ब्लॉक में समूह गठन के लिये समुदाय को जोड़ने के लिए चल रहा विशेष अभियान*मंडला*/

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 17 फरवरी 2024

Reva India News

Leave a Comment