Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका के टाऊनहॉल में आयोजित हुआ सजीव लोकार्पण कार्यक्रम  

मण्डला 19 फरवरी 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के 550 मीट्रिक टन क्षमता के गोबर-धन (बायो सीएनजी) प्लांट का लोकार्पण किया गया जिसका सीधा प्रसारण एल.ई.डी के माध्यम से नगरपालिका टॉऊन हॉल मण्डला में देखा गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक देवसिंह सैयाम एवं नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा ’अमित’ शुक्ला के द्वारा गीले कचरे का प्रसंस्करण तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा जैविक खाद की उलब्धता के संबंध में उदबोधन दिया गया एवं अतिरिक्त आय एवं सी.एन.जी. उत्पादन से नागरिकों की सुविधा के अंतर्गत सिटी बसों के लिए ईधन की निश्चित्ता के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में पार्षदगण भगवती चरण चौधरी (बंसत), शिखा श्रीवास्तव, ज्योति वाजपेयी, प्रेमलता भुवनदास बैरागी, सरिता महान, सरिता शालनी सुधीर सुनेरी, आशा वर्मा, रश्मि निकेश्वर पटैल, सरिता गणेश बैरागी एवं आर.के. कुर्वेती मुख्य नगरपालिका अधिकारी व समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए तैयारियाँ चाक-चौबंध रखें – श्री चौहान मुख्यमंत्री ने वीसी में दिए निर्देश

Reva India News

जीवन का सुरक्षा कवच है हेलमेट  हेलमेट न पहनने की छोटी सी लापरवाही का नुकसान पूरे परिवार को न भुगतना पड़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को हेलमेट पहनाकर जीवन रक्षा का दिया संदेश

Reva India News

15 जून तक फसल ऋण जमा करने पर किसानों को मिलेगा ब्याजमुक्त लाभ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंडला ने तेज किया ऋण वसूली अभियान

Reva India News

Leave a Comment