Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति का बेहतर प्रबंधन जरुरी- कलेक्टर गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित

मंडला, 14 अप्रैल 2026

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिले की गैस वितरक एजेंसियों के संचालकों की बैठक आयोजित की गयी। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने सभी गैस वितरकों से परिचय लेते हुए वर्तमान गैस सिलेंडर सप्लाई की जानकारी ली। बैठक में एचपी गैस के 12, इण्डैन के 05 तथा भारत गैस के 01 वितरक शामिल हुए। मण्डला गैस कंपनी के संचालक श्री मधुर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी से ही सामान्य दैनिक मांग को आधार मानकर लगभग 80 प्रतिशत सिलेंडर प्रदाय किये जा रहे हैं, जबकि वर्तमान समय में डिमांड में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में बुकिंग के तीन से 10 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को सिलेंडर सप्लाई किये जा रहे हैं। एक अन्य वितरक श्री कन्हैया मूलचंदानी ने बताया कि आपात स्थिति में यदि एकल टंकी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अधिक आवश्यकता होती है तो तात्कालिक तौर पर लोगों को 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर उपलब्ध कराकर समस्या का समाधान किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री धोटे ने बैठक में गैस वितरकों के द्वारा बरती जा रही सावधानी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न युद्ध के हालात के कारण यह स्थिति है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति का बेहतर प्रबंधन जरुरी है। हमारे गैस वितरकों ने अभी तक स्थिति को संभालकर रखा है। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आपदा के समय में गैस का अवैध भण्डारण और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने वितरकों से कहा कि अपने-अपने सप्लाई सिस्टम की मानीटरिंग करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह तथा जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संत भलावी सहित गैस वितरक मौजूद रहे।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर माँ नर्मदा घाट में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Reva India News

एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

सफलता की कहानी दो वर्षीय बालक दिव्यांश मरावी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से मिला लाभ

Reva India News

Leave a Comment