Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 13 अक्टूबर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

 

विधानसभा निर्वाचन के लिए ईव्हीएम और व्हीव्हीपीएटी का प्रथम रेंडमाईजेशन 16 अक्टूबर से प्रारंभ होगा

मंडला 13 अक्टूबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी मशीनों का प्रथम रेंडमाईजेशन 16 अक्टूबर से प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रथम रेंडमाईजेशन और उसके उपरांत संपादित की जाने वाली संपूर्ण कार्यवाही का कार्यक्रम विवरण जारी कर दिया है। जिसके तहत गोलमेज सभाकक्ष कार्यालय कलेक्टर मंडला में 16 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ऑनलाईन सिस्टम ईएमएस 2.0 के माध्यम से ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी मशीन का प्रथम रेंडमाईजेशन किया जाएगा। ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे मंडला में 16 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सायंकाल 6 बजे तक और 17 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति होने तक ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस के स्ट्राँग रूम में रेंडमाईजेशन सूची के अनुसार ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी मशीनों को चिन्हित कर विधानसभावार पृथक-पृथक तथा विधानसभावार आवंटित ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी मशीनें संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर की अभिरक्षा में सौंपा जाएगा। ईव्हीएम व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे मंडला और स्ट्राँग रूम विधानसभा क्षेत्र बिछिया/मंडला/निवास शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में 18 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक विधानसभावार रेंडमाईज्ड ईव्हीएम व्हीव्हीपीएटी मशीनों को ईव्हीएम वेयरहाउस से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन मंडला के निर्धारित कक्षों में स्थापित संबंधित विधानसभा क्षेत्र के स्ट्राँग रूम में शिफ्ट/परिवहन करना तथा विधानसभावार नियत स्ट्राँग रूम में संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मोबाईल एप के माध्यम से मशीनें रिसीव कर स्ट्राँग रूम सील किया जाएगा। उन्होंने प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया के उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित की जाने वाली संपूर्ण कार्यवाही के दौरान राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक संपन्न होगी

प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) और सहायता हेतु कर्मिकों के नियुक्ति आदेश जारी

मंडला 13 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए ईव्हीएम/व्हीव्हीपीएटी मशीनों के प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर को ऑनलाईन सिस्टम ईएमएस 2.0 के माध्यम से संपन्न की जाएगी। प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया के उपरांत 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक ऑनलाईन सिस्टम ईएमएस 2.0 के माध्यम से जनरेट रेंडमाईजेशन सूची के अनुसार ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी मशीनों के आईडी नंबरों का मिलान कर मशीनों को चिन्हित कर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने रिटर्निंग ऑफिसरों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की मशीनों को ईव्हीएम वेयरहाउस से निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परिवहन कर रानी फूलकुंवर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला स्ट्राँग रूम तक लाने और सभी मशीनों को ईएमएस  2.0 मोबाईल एप के माध्यम से रिसीव कर निर्धारित स्ट्राँग रूम में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रेंडमाईजेशन के उपरांत संपादित की जाने वाली संपूर्ण कार्यवाही के लिए प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) की सहायता के लिए कर्मिकों की नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र बिछिया के लिए प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) सोनल सिडाम रिटर्निंग ऑफीसर बिछिया तथा प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) की सहायता हेतु अरूण राणे उपयंत्री, सम्राट कुड़ापे उपयंत्री, आयुषी श्रीधर उपयंत्री, आदित्य सिंधिया सहायक प्रोग्रामर, अनुज चंद्रौल कम्प्यूटर ऑपरेटर, ओमकार जंघेला भृत्य, भैयालाल भारती भृत्य, राजेन्द्र उईके भृत्य, संजय पटेल भृत्य, मनीष कुमार झारिया भृत्य और अभय कुमार बालकवार भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र निवास के लिए क्षमा सराफ, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर निवास को प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) एवं प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) की सहायता हेतु महेश मिश्रा उपयंत्री, संजय सार्वे उपयंत्री, उपासना बघेल उपयंत्री, सतीश लखेरा कम्प्यूटर ऑपरेटर, धनेश्वर नंदा कम्प्यूटर ऑपरेटर, मूलचंद धुर्वे भृत्य, अनंतराम मरावी भृत्य, राजेश नंदा भृत्य, जितेन्द्र कुमार ठाकुर भृत्य, देवेन्द्र कुमार बघेल भृत्य और शत्रुघन धुर्वे भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र मंडला के लिए अजेन्द्रनाथ प्रजापति सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मंडला को प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) एवं प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) की सहायता के लिए शीतल तिवारी उपयंत्री, रमाईलाल उईके उपयंत्री, पूजा पिपलेवार उपयंत्री, दीपमणि कछवाहा कम्प्यूटर ऑपरेटर, संतोष बरमैया कम्प्यूटर ऑपरेटर, नर्मदा मरावी भृत्य, प्रशांत नंदा भृत्य, अमित मार्को भृत्य, आदित्यराज उईके भृत्य, रोशनलाल मानिकपुरी भृत्य और गणेश प्रसाद यादव भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार से समस्त विधानसभा क्षेत्रों के लिए रिजर्व दल के रूप में प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) की सहायता के लिए तेजसिंह वर्मा उपयंत्री, कोमलसिंह मरावी उपयंत्री, दीप्ति उपवासी उपयंत्री, गौरव साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर, जयकिशोर बैरागी कम्प्यूटर ऑपरेटर, संदीप बैरागी भृत्य, राधेलाल पूसाम हेल्पर, अखिलेश वरकड़े भृत्य, भैयालाल भृत्य, सुकेश कुमार अरसिया भृत्य और राकेश कुमार मरावी भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

लोकगीत के माध्यम से मतदाताओं तक पहुँचेगा मतदाता जागरूकता का संदेश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप गीत का किया विमोचन

मंडला 13 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम संचालित हैं। जिसका उद्देश्य आगामी मतदान दिवस में मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करना है। जिससे जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। इसी उद्देश्य को लेकर शुक्रवार को जिला योजना भवन कलेक्ट्रेट में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत स्वीप गीत का विमोचन किया गया। इस गीत को प्रसिद्ध लोकगायक श्याम बैरागी के द्वारा गाया गया है। गीत के बोल ’फिर चुनाव आया, मतदान ने बुलाया कि जागो मेरी बहना-जागो भैया मेरे भैया वोट डालने तू जाना रे……….. थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने इस लोकगीत का विमोचन किया। सभाकक्ष में लोकगायक श्याम बैरागी ने मतदाता जागरूकता के गीत को गाकर सुनाया। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस गीत के माध्यम से मंडला जिले में मतदाता जागरूकता अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिससे जिले के मतदाता मतदान के प्रति जागरूक होकर मतदान कर सकें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोजित कार्यक्रम में लोकगायक श्याम बैरागी को सम्मानित किया। उन्‍होंने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन का कार्य निर्वाचन संबंधी कार्यक्रमों व कार्यों के साथ-साथ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। उन्‍होंने कहा कि मतदान करना ऐसा दायित्व है जिसमें हर मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह मतदान करे। इसके लिए जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों में महिला-पुरूषों, वृद्धजनों, युवाओं और दिव्यांग मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है कि आगामी 17 नवंबर 2023 को मतदान अवश्य करें। जिले में संचालित स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत युवाओं, ट्राईबल्स, मीडियाकर्मियों और औद्योगिक क्षेत्र के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को बताया जा रहा है कि सभी मतदाता उत्साहपूर्वक अपने-अपने मतों का प्रयोग करें। इससे हमारे देश का लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता भय, लालच, प्रलोभन में आकर मतदान न करे। सभी मतदाता निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से मतदान करें। उन्हांेने मतदाता जागरूकता अभियान को गांव-गांव एवं घर-घर तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने जिंगल, पंपलेट और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूलों और विभिन्न कार्यक्रमों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिससे मतदाता जागरूकता का यह अभियान जिले के 7 लाख 93 हजार मतदाताओं तक पहुंच सके। आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, हुनेन्द्र घोरमारे, अरविंद कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर लालसाय जगेत सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं मीडियाकर्मी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रानी दुर्गावती कॉलेज में विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया

मंडला 13 अक्टूबर 2023

                जिले में संचालित मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मण्डला में प्राचार्य डॉ. व्ही.के. चौरसिया के निर्देशन और स्वीप प्रभारी डॉ. पी.एल. झारिया के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. व्ही.के. चौरसिया ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि 17 नवंबर 2023 को विधानसभा निर्वाचन 2023 का मतदान दिवस है। सभी विद्यार्थी विधानसभा निर्वाचन में मतदान जरूर करें। मतदान के लिए अपने परिवार, आस-पड़ोस और जान-पहचान के मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर डॉ. रामकुमार चौरसिया ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करने की महत्वता के बारे में बताया। डॉ. संध्या डेहरिया ने युवाआंे को भारतीय लोकतंत्र की सफलता के बारे में बताया और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को डॉ. नेहा राय ने भी संबोधित और डॉ. रंजीता कमलेश ने आभार व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और जल संसाधन विभाग के विश्राम गृह अधिग्रहण किए गए

मंडला 13 अक्टूबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा के फलस्वरूप संपूर्ण राज्य में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत जिले के विश्राम गृह को तत्काल प्रभाव से अधिग्रहित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस मंडला, विश्राम गृह मंडला, खारी, बम्हनी, मनोट, चाबी, अंजनिया, बिछिया, मोतीनाला, नैनपुर, मोचा, टिकरिया, निवास, बबलिया को अधिग्रहित किया गया है। वन विभाग के विश्राम गृह मंडला, खारी, मोतीनाला, मवई, मंगली, मुक्के, किसली, तुरूर, कालपी, मुईयापानी और निवास। जल संसाधन विभाग के विश्राम गृह मंडला, मटियारी, नैनपुर, बीजेगांव, मुर्गा टोला और निवास को अधिग्रहित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त विश्राम गृहों का आरक्षण संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारियों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता के तहत किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएसटी के कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया

 

मंडला 13 अक्टूबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिले में विभिन्न दलों का गठन और चेकपोस्टों की स्थापना की गई है। जिससे निर्वाचन कार्यों की हर गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने गत दिवस रात्रि में तहसील कार्यालय मंडला, कटरा और ग्राम पंचायत ढेंको पहुंचकर निर्वाचन हेतु गठित एफएसटी के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्‍होंने निरीक्षण के दौरान एफएसटी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

योजना भवन मंडला में बना वोटर सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केन्द्र

 

मंडला 13 अक्टूबर 2023

                जिले में संचालित मतदाता जागरूकता अभियान 2023 के अंतर्गत योजना भवन कलेक्ट्रेट कार्यालय में वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जो मतदाताओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने शुक्रवार को वोटर सेल्फी प्वाईंट में पहुँचकर सेल्फी ली और जिले के मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचन में मेरा मत मेरा अधिकार और निष्पक्ष, निर्भीक, नैतिक मतदान करने की अपील की। अब मतदाता वोटर सेल्फी प्वाइंट योजना भवन में पहुंचकर जिले के सेल्फी ले रहे हैं। जिले में आगामी 17 नवंबर 2023 मतदान दिवस को लेकर मतदाताओं में जमकर उत्साह है। मतदाताओं का कहना है कि विधानसभा निर्वाचन में सब मिलकर अनिवार्य रूप से मतदान करेंगे। उन्हें मतदान करने में बहुत खुशी होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले

7 सेक्टर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

 

मंडला 13 अक्टूबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आरडीपीजी कॉलेज मंडला में 12 अक्टूबर को आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 7 सेक्टर अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जिन सेक्टर अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है, उनमें जगत सिंह मरावी उद्यान विकास अधिकारी, ओमप्रकाश वरकड़े उपयंत्री जनपद पंचायत बिछिया, राकेश कुमार साहू उपयंत्री नर्मदा क्रं. 2, अखिलेश पंद्रे उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रं. 2, संजय सार्वे उपयंत्री जनपद पंचायत नारायणगंज, सुनील कुमार शुक्ला उपयंत्री जनपद पंचायत नारायणगंज तथा शक्ति सिंह गौठरिया वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मंडला सम्मिलित हैं। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र में पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

रिटर्निंग ऑफिसर बिछिया ने प्रदीप गोस्वामी को अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा

मंडला 13 अक्टूबर 2023

                रिटर्निंग ऑफिसर क्रमांक-105 बिछिया ने प्रदीप गोस्वामी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया जिला मंडला को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-105 बिछिया के अंतर्गत 12 अक्टूबर को ग्राम रामनगर में आयोजित कार्यक्रम के संबंध में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने जारी पत्र में बताया कि रामनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्हीएसटी रिपोर्ट एवं वीडियो रिकॉर्डिंग से यह संज्ञान में आया है कि कार्यक्रम स्थल के आसपास लगे अनेक पोस्टरों में मुद्रक/प्रकाशक का नाम मुद्रित नहीं था। जो आपके द्वारा मुद्रित करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला दंडाधिकारी मंडला के आदेश के तहत 9 अक्टूबर से संपूर्ण मंडला जिले की राजस्व सीमा में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। निषेधाज्ञा आदेश की कंडिका 14 में चुनाव प्रचार-प्रसार कार्य हेतु मुद्रित कराए जाने वाले पंपलेट, पोस्टर आदि पर मुद्रक का नाम मुद्रित होना अनिवार्य किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर बिछिया ने श्री गोस्वामी को इस संबंध में जवाब (मय प्रमाण) सहित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बिछिया में 13 अक्टूबर को सायंकाल 8 बजे तक उपस्थित होकर प्रस्तुत करने को कहा है। नियत अवधि में जवाब प्राप्त नहीं होने की दशा में निषेधाज्ञा आदेश एवं 127 क (1) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 दण्ड विधान की धारा 188 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में एकपक्षीय रूप से निर्णय लेकर विधिसम्मत कार्यवाही कर दी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा निर्वाचन 2023

 

आरओ एवं एआरओ को प्रशिक्षण में बताई गई नामांकन की प्रक्रिया

 

मंडला 13 अक्टूबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं उनकी टीम का प्रशिक्षण रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। उन्हें सम्पूर्ण प्रक्रिया की बेहतर जानकारी होना जरूरी है। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित अधिकारी, कर्मचारी प्रशिक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। अपनी शंकाओं और जिज्ञासाआंे का समाधान प्राप्त करें। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स डॉ. टीपी मिश्रा, डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव, डॉ. डीके रोहितास द्वारा नामांकन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Related posts

दान में दी गई करोड़ों की भूमि पर दबंग का कब्जा क्या ऐसे में दान दाता की आत्मा को मिलेगी शांति जबकि जनपद सभा मंडला के नाम दर्ज है भूमि

Reva India News

मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना

Reva India News

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में मेगा एसएचजी क्रेडिट कैंप का आयोजन जिले के 257 महिला स्व-सहायता समूहों को 8.87 करोड़ रुपये का ऋण वितरित

Reva India News

Leave a Comment