Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 25 फरवरी को लगेंगे शिविर

मण्डला 22 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार श्ठ।प्ळ।श् डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले में निवासरत बैगा परिवारों एवं व्यक्तियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। जनपद स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर प्रत्येक पात्र बैगा परिवार एवं व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को विकासखण्ड मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलईपानी में, विकासखण्ड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बबलियामाल में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटन में, विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत कन्हारीकला में, विकासखण्ड बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया में, विकासखण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदगांव में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया में, विकासखण्ड नैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चीचगांव में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनू में विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा।

Related posts

मंडला जिले में 13.6 मिमी बारिश दर्ज

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 6 नवम्बर 2023

Reva India News

हाईकोर्ट आदेश का पालन का हवाला देकर बोले पटवारी संघ के अध्यक्ष  पहले वेतन का भुगतान करो फिर लूंगा रिलीविंग ऑर्डर

Reva India News

Leave a Comment