Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषि आदान विक्रेताओं को सियेट भोपाल के डारेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण

मण्डला 22 फरवरी 2022

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग आत्मा के संयुक्त मार्गदर्शन में वर्ष 2018-19 में जिले के कृषि आदान खाद, बीज, कीटनाशक आदि विक्रय करने वाले आदान विक्रेताओं एवं कृषि आदानों का विक्रय करने हेतु नवीन दुकानों के लिए लाईसेंस प्राप्त करने के लिए अनिवार्य डिप्लोमा कोर्स 48 सप्ताह का भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि प्रबंध संस्थान हैदराबाद एवं राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान (सियेट) भोपाल तथा आत्मा समिति मण्डला द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला में चलाया गया था। इस सम्पूर्ण अवधि में अलग-अलग विषय विशेषज्ञों द्वारा पाठ्क्रम के 40 प्रतिभागियों को कृषि एवं उससे जुड़ी विधाओं में पारंगत करवाया गया जिससे जिले के इन आदान विक्रेताओं द्वारा उचित सलाह प्रदान की जा सके। उपरोक्त पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा वर्ष 2019-20 में आयोजित की गई। परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों के प्रमाण पत्र राष्ट्रीय कृषि प्रबंध संस्थान हैदराबाद द्वारा प्रदाय किये गये। इन प्रमाण पत्रों का वितरण के.पी.अहरवाल, संचालक राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान (सियेट) भोपाल, डॉ. विशाल मेश्राम वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला, मधुअली उप संचालक कृषि, डी.के. बारस्कर सहायक संचालक कृषि के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. अहिरवार, डॉ. प्रणय भारती एवं कृषि आदान विक्रेताओं में से मोहन अग्रवाल, सोनल कृषि केन्द्र बम्हनी बंजर, संदीप रावत, संदीप बीज भंडार, संगीता रावत, पीयूष अग्रवाल, दिनेश पोपटानी, संजीत धनगर, हरपाल कछवाहा एवं अंचल सिहारे आदि उपस्थित रहे।

Related posts

आंगनवाड़ी भवन निर्माण समय पर पूर्ण कराएं – श्री श्रेयांश कूमट महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में निर्देश

Reva India News

झाझनगर में कुआं मरम्मत

Reva India News

परतला जैव संसाधन केंद्र बना महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय का जरिया

Reva India News

Leave a Comment