Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही प्रधानमंत्री आवास योजना – देवसिंह सैयाम हितलाभ वितरण कार्यक्रम संपन्न

मण्डला 23 फरवरी 2022

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण एवं संवाद कार्यक्रम नगरपालिका सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, पार्षद ज्योति वाजपेयी, आशा वर्मा, धारणा नायक, प्रेमलता बैरागी, शिखा श्रीवास्तव, सरिता बैरागी, सरिता महान, रश्मि पटैल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी आरके कुर्वेती सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी कर्मचारी तथा हितग्राही उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए विधायक देवसिंह सैयाम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के माध्यम से प्रत्येक आवासहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है जो सरकार की इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करता है। श्री सैयाम ने अपने संबोधन में योजना के तहत राशि जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों ने अपने संबोधन में हितग्राहियों से समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने का आव्हान किया। कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले के 23 हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया। इस अवसर पर 270 हितग्राहियों का गृह प्रवेश तथा 16 हितग्राहियों के आवासों का भूमिपूजन भी किया गया। आभार प्रदर्शन मुख्य नगरपालिका अधिकारी आरके कुर्वेती ने किया।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में सेल्फी ली

Reva India News

ब्राम्हण समाज ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Reva India News

राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा में प्रवेश पत्र के अलावा फोटोयुक्त पहचान पत्र आवश्यक

Reva India News

Leave a Comment