Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारित जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न  

मण्डला 23 फरवरी 2022

जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडला जिले के अंतर्गत आने वाले अचल संपत्तियों के बाजार मूल्यों का निर्धारण किया गया। मंडला तहसील के 127, बिछिया के 134, घुघरी के 55, नैनपुर के 57 तथा निवास तहसील के 107 क्षेत्रों में 25 प्रतिशत औसत वृद्धि की गई है। इनमें शहरी क्षेत्र के आवासीय भू-खण्ड एवं ग्रामीण क्षेत्र के सिंचित कृषि भूमि सम्मिलित है। संपदा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्षों में गाईड लाईन की दर से अधिक मूल्य पर पंजीकृत संव्यवहारों के आधार पर उप जिला मूल्यांकन समितियों, मंडला, बिछिया, घुघरी, निवास एवं नैनपुर के प्राप्त प्रस्तावों में वर्ष 2022-23 में 71 नवीन लोकेशन जोड़ी गई है।

इस संबंध में पिछले 5 वर्षों के दौरान सम्पदा प्रणाली से अचल संपत्ति के संव्यवहारों में निहित संपत्ति के कथित मूल्यों के संबंध में विश्लेषण किया जाकर गाईडलाईन का निर्धारण किया गया। बैठक में जिला पंजीयक रजनीश सोलंकी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दिव्यांग दिवस पर 2 एवं 3 दिसम्बर को आयोजित करें विविध आयोजन बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने डबल लॉक खाद गोदाम का किया निरीक्षण

Reva India News

प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन मंडला के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में किया गया

Reva India News

Leave a Comment