Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 9 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 23 फरवरी 2022

22 फरवरी की शाम 3 बजे से 23 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 9 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अंजनी निवासी 45 वर्षीय पुरूष, जुनवानी निवासी 23 वर्षीय पुरूष, चंदवारा निवासी 2 वर्षीय बालक, घटेरी निवासी 26 वर्षीय महिला, सुरहेली निवासी 5 वर्षीय बालिका, मधुपुरी निवासी 45 वर्षीय पुरूष, नकावल रामनगर निवासी 30 वर्षीय पुरूष, पदमी महाराजपुर निवासी 1 वर्षीय बालक तथा जैतपुरी निवासी 19 वर्षीय युवती की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

संभाग आयुक्त ने ली बैठक

Reva India News

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई

Reva India News

ओवरलोड डंपर पर चौकी हिरदेनगर की कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment