Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा नेशनल पार्क गस्ती के दौरान मिला बाघ का शव

आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को कान्हा टाइगर रिजर्व के कान्हा परिक्षेत्र अंतर्गत नक्तीघाटी बीट के कक्ष क्रमांक 138 में प्रातःकालीन गश्ती दल को वन क्षेत्र में बाघ के पदचिह्न एवं रक्त के निशान दिखाई दिए। इसके पश्चात क्षेत्र में सघन खोजबीन किए जाने पर एक मृत बाघ शावक का शव दिखाई दिया ।

 

गश्ती दल द्वारा तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर डॉग स्क्वाड की सहायता से क्षेत्र में सघन जांच कराई गई।

 

इसके उपरांत डॉ. संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी एवं डॉ. ललित चौरसिया, पशु चिकित्सक के दल द्वारा मृत बाघ शावक का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान शावक की आयु लगभग 11 माह तथा लिंग मादा पाया गया। शावक के शरीर पर अन्य वन्यजीव से संघर्ष के निशान/चोट पाए जाने के आधार पर आपसी संघर्ष के कारण मृत्यु होने की संभावना व्यक्त की गई है। शव परीक्षण के दौरान फॉरेंसिक जांच हेतु आवश्यक नमूने भी संकलित किए गए हैं।

 

घटना के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक जांच एवं दस्तावेजीकरण किया गया। तत्पश्चात एनटीसीए द्वारा निर्धारित मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्री रविंद्र मणि त्रिपाठी, क्षेत्र संचालक, एनटीसीए द्वारा नामित प्रतिनिधि सुश्री शिवांगी वेंन्द्रे एवं दाह/भस्मीकरण समिति के अन्य उपस्थित सदस्यों की उपस्थिति में मृत बाघ शावक के शव का पूर्णतः दाह/भस्मीकरण कर नष्ट किया गया।

Related posts

विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में शिक्षक अहम भूमिका निभाएं – डॉ. सिडाना प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई कलेक्टर

Reva India News

जिला आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पूर्व तैयारी जरूरी – कलेक्टर  

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य कृपलानी की जयंती पर किया नमन  

Reva India News

Leave a Comment