Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संवेदीकरण कार्यशाला संपन्न

मंडला 3 मार्च 2022

टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत निक्षय दिवस 24 फरवरी 2022 से विश्व क्षय दिवस 24 मार्च 2022 तक 1 माह के अभियान ’पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयास’ के तहत् मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. जे.पी. चीचाम मण्डला के मार्गदर्शन में एन.आर.सी. मण्डला, बिछिया, नारायणगंज एवं निवास में भर्ती कुल 51 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया गया साथ ही उपस्थित बच्चों के परिजनों एवं एनआरसी स्टॉफ को टीबी कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। गतिविधियों के संचालन में उपस्थित सभी लोगों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारियाँ जैसे बच्चों एवं व्यस्कों में टीबी बीमारी के लक्षण, विभिन्न प्रकार की टीबी की जॉचे, उपचार, निक्षय पोषण योजना, संभावित टीबी मरीजों को चिन्हित कर स्वास्थ्य संस्था में भेजने एवं अन्य समस्त प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गई।

गतिविधियों में एनआरसी मण्डला इंचार्ज डॉ. विजय धुर्वे, जिला कार्यक्रम समन्वयक एनटीईपी कीर्ति सिंह कुशवाह, हेड क्वार्टर एसटीएस मुकुल तुमराम, हेड क्वार्टर एसटीएलएस आलोक रंजन अवधवाल, टीबीएचव्ही रैनी वर्मा, एनआरसी मण्डला से रश्मि वर्मा एवं ब्लॉक स्तर से संबंधित एसटीएस, एसटीएलएस, एन.आर.सी. स्टॉफ एवं बच्चों के परिजन आदि उपस्थित रहे। आयोजन में जिला एवं ब्लॉक स्तर से कुल 93 लोग उपस्थित रहे।

Related posts

खिन्हा रैयत हेलीपैड पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हुआ भव्य स्वागत

Reva India News

चयन परीक्षा के लिए आवेदन 20 मार्च तक  

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना गृह प्रवेश का कार्यक्रम 15 सितंबर को संपन्न होगा

Reva India News

Leave a Comment