Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान

मण्डला 7 मार्च 2022

मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत 2 जोन बनाकर वार्ड क्रं. 1 एवं वार्ड क्रं. 10 में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वार्ड में स्थित छोटी, बड़ी नालियों की विशेष साफ-सफाई की गई एवं कीटनाशक पाउडर व टेमीफास दवा का छिड़काव कार्य कराया गया। उक्त अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए निरंतर प्रत्येक वार्ड में चलाया जाना है। अभियान के दौरान आर.के. कुर्वेती मुख्य नगरपालिका अधिकारी, रश्मि निकेशवर पटेल, के.के. रजक स्वच्छता निरीक्षक, एस.सी. चौधरी स्वच्छता पर्यवेक्षक, राजेश गोदरे, श्याम वाल्मिकी, नरेन्द्र लाहोरिया, शिव धौलपुरिया, घनश्याम घेसरे उपस्थित थे। पूर्णिमा (अमित) शुक्ला अध्यक्ष न.पा. परि. मंडला, गिरीश चंदानी उपाध्यक्ष न.पा.परि. मंडला के द्वारा नगरवासियों से अपील की गई है कि घरों से निकलने वाला गीला व सूखा कचरा न.पा. के कचरा वाहन में पृथक-पृथक कर कचरा वाहन में डालकर अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करें। साथ ही नगर के सार्वजनिक स्थानों, नाली, नाला, खाई में कचरा न फेकें, स्वच्छता की शिकायत स्वच्छता महुआ ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करायें। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अपना बहुमूल्य योगदान सर्वेक्षण में प्रदान कर मंडला को स्वच्छ सर्वेक्षण में नं. 1 बनाने में प्रदाय करें।

Related posts

गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में दिशा-निर्देश

Reva India News

आज से मतदान दल के अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

Reva India News

एएसडीआर मतदाता सूची का वाचन 7 से 9 दिसंबर तक

Reva India News

Leave a Comment