Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे

मंडला 21 जुलाई 2025

म.प्र. आदिवासी वित एवं विकास निगम भोपाल के माध्यम से भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में 40 इकाई का लक्ष्य निगम शाखा मण्डला को प्राप्त हुआ है। योजना के तहत बैंक द्वारा 1 लाख से 25 लाख रू स्वीकृत किया जायेगा। बैंक द्वारा स्वीकृत/वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 7 वर्षों तक नियमित रूप से भुगतान किया जायेगा। आवेदक का आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन पत्र samast-mponline.gov.in पोर्टल पर कर सकते हैं।

योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आदिवासी आवेदक के पास 2 फोटो, 8वी उर्त्तीण की मार्कशीट, स्थाई जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र 12 लाख रूपये से कम, आयु 18 से 45 वर्ष के बीच, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, कोटेशन एवं सी.ए. की प्रोजेक्ट रिपोर्ट होना आवश्यक है। इच्छुक आदिवासी आवेदक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय म.प्र. आदिवासी वित एवं विकास निगम मण्डला से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

रैन बसेरा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने किया ‘कंबल बैंक 2.0’ का शुभारंभ जिला प्रशासन की सेवा और संवेदनशीलता की अनोखी पहल रैन बसेरा में अब कंबल के साथ सांझा चूल्हा सुविधा भी

Reva India News

कलेक्टर ने किया माहिष्‍मती घाट का निरीक्षण

Reva India News

मंडला फोर्ट को अमृत स्टेशन में मिलेगी राशि पीएचई मंत्री ने रेल मंत्री से किया था आग्रह

Reva India News

Leave a Comment