Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अभियान अंतर्गत टीबी चौम्पियन्स का साक्षात्कार एवं उनके अनुभवों को किया साझा

मण्डला 7 मार्च 2022

जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान अंतर्गत निक्षय दिवस 24 फरवरी 2022 से विश्व क्षय दिवस 24 मार्च 2022 तक 1 माह के अभियान पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयास के तहत् मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. जे.पी. चीचाम मण्डला के मार्गदर्शन में जिले एवं ब्लॉक के टीबी चौम्पियन्स का साक्षात्कार एवं उनके अनुभवों को साझा किया गया। जो टीबी मरीज टीबी की बीमारी से पूर्णतः स्वस्थ्य हो चुके हैं उन्हे जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण देकर टीबी चौम्पियन्स का दर्जा दिया जा रहा है। संबंधित सभी टीबी चेम्पियन्स के द्वारा अपने क्षेत्रों में टीबी की बीमारी से संबंधित जागरूकता संबंधी कार्य किया जायेगा।

टीबी यूनिट मण्डला, निवास, बिछिया, नैनपुर, मोहगांव, नारायणगंज, बीजाडांडी, मवई एवं घुघरी से टीबी चौम्पियन ने अपने टीबी के ईलाज के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया एवं टीबी यूनिट में आए टीबी मरीजों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं निक्षय पोषण योजना एवं अन्य कार्यक्रम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गई।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 7 जुलाई 2023

Reva India News

कलेक्टर ने किया प्रावीण्यता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान मार्गदर्शन के लिए की जाएगी कैरियर काउंसलिंग

Reva India News

*पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में जिलेभर में चलेगा सघन यातायात प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान*

Reva India News

Leave a Comment