Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों के खाते में किया छात्रवृत्ति अंतरण जिले के 9-12वी के 48250 विद्यार्थी हुए लाभान्वित

मण्डला 26 फरवरी 2021

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 9वीं से 12वीं कक्षा के 14.5 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 344 करोड़ की छात्रवृत्ति स्थानांतरित की। इस कार्यक्रम में मंडला जिले के 48250 छात्रों के अकाउंट में सीधे छात्रवृत्ति भेजी गई। इस दौरान लाइव वेबीनार में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती निर्मला पटले, एपीसी श्री मुकेश पांडे, उत्कृष्ट विद्यालय एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य श्रीमती आभा चौरसिया, कल्पना नामदेव, रविशंकर भारद्वाज, राम कुमार भांडे, आईटी सेल से शिव राम कृष्ण पटेल, अंकुश चौरसिया एवं विद्यार्थी सुमित बरकड़े, सुमीन नपामल, हर्षित मरकाम, मधु धुर्वे, रितुजा तेकाम, श्याम सिंह मसराम, मनीषा मरकाम, चंद्र लता, नीति, अशोक मरावी उपस्थित रहे।

Related posts

पीएचई ने किया पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन

Reva India News

*आंगनवाड़ी गोद लिया डीके दुबे*

Reva India News

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment