Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विभिन्न स्तरों पर हुआ आयोजन

मण्डला 8 मार्च 2022

8 मार्च 2022 को विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में विभिन्न स्तरों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद स्तर पर भी महिला दिवस का आयोजन किया गया। बीजाडांडी जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति मायाबाई सफाई मित्र एवं दिव्यांग श्रीमति गुलाबवती बैरागी को बनाया गया जिनका अभिवादन शॉल एवं श्रीफल देकर किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीजाडांडी पीएल यादव रहे। कार्यक्रम में समस्त महिला पदाधिकारी-जनप्रतिनिधि श्रीमति अमका गौठरिया, अध्यक्ष, श्रीमति हेमलता यादव, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बीजाडांडी, ग्राम पंचायतों की महिला सरपंच एवं समस्त विभागों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी, महिला सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहीं।

 

आईटीआई में महिलाएं हुई सम्मानित

 

शासकीय आईटीआई मंडला में महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य आईटीआई द्वारा कार्यरत् महिला शिक्षकों का सम्मान किया गया एवं उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। नैनपुर अनुविभाग में महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन हुए। पंचायत स्तर से लेकर जनपद तक महिला दिवस के आयोजन के साथ-साथ ग्राम गौरव दिवस की बैठकें भी आयोजित की गई। इस अवसर पर आयुष्मान पंजीयन के लिए कैम्प आयोजित किए गए। साथ ही वित्तीय साक्षरता के संबंध में भी शिविरों में जानकारी दी गई।

Related posts

राशन दुकानों से समय पर वितरित हो खाद्यान्न – कलेक्टर

Reva India News

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को

Reva India News

विद्यार्थियों ने किया जिले के महत्वपूर्ण स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment