Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंजीयन शुल्क की राशि 20 तक जमा करें हितग्राही

मण्डला 10 मार्च 2022

नगरपालिका परिषद मण्डला क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना भागीदारी में किफायती आवास (ए.एच.पी.) घटक अंतर्गत निर्माणाधीन ईडब्ल्यूएस आवास के लिए पंजीकृत सभी हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना आवास निर्माण का कार्य एवं बैंक लोन लिंकेज की कार्यवाही गतिशील है। बैंक लिकेज के लिए तहसीलदार कार्यालय का आय प्रमाण पत्र की अनिवार्य है। अतः प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी में पंजीकृत सभी हितग्राही तहसीलदार कार्यालय का आय प्रमाण निकाय के कर्मचारियों से सम्पर्क करते हुए अतिशीघ्र आय प्रमाण तैयार कराकर नगर पालिका परिषद मण्डला प्रधानमंत्री आवास (ए.एच.पी.) शाखा में जमा किया जाना सुनिश्चित करें तथा जिन पंजीकृत हितग्राहियों द्वारा पीएमएवाई-एएचपी पंजीयन शुल्क राशि 20 हजार से कम जमा की गई है तथा निकाय द्वारा अस्थाई आवंटन मिल चुका है वह सभी हितग्राही पंजीयन शुल्क की शेष राशि 10 मार्च 2022 से 20 मार्च 2022 तक जमा करना सुनिश्चित करें। पंजीयन शुल्क की शेष राशि जमा नहीं करने की स्थिति में आपका अस्थाई आवंटन निरस्त कर दिया जायेगा तथा प्रतिक्षा सूची के हितग्राही को आवास लाभ दिया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी हितग्राही स्वयं की होगी।

Related posts

कार्यपालन यंत्री की उपस्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अभियान अंतर्गत कार्यशाला संपन्न

Reva India News

अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य 24 जुलाई को विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करेंगे

Reva India News

Leave a Comment