Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथियां घोषित

मंडला, 6 अप्रैल 2026

जिला प्रशासन के निर्देशन में वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना’ के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में किया जाएगा। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा तिथियों एवं स्थलों की जानकारी दी गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल को जनपद पंचायत नैनपुर एवं नगर पालिका परिषद नैनपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत इन्द्री में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें लगभग 130 जोड़ों के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। इसी दिन जनपद पंचायत मवई में भी 70 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित है।

22 अप्रैल को निवास क्षेत्र के स्टेडियम ग्राउंड में जनपद पंचायत निवास, बीजाडांडी, नारायणगंज एवं नगर परिषद निवास के अंतर्गत लगभग 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा।

26 अप्रैल को मंडला, मोहगांव एवं बम्हनी बंजर क्षेत्र में संगम घाट महाराजपुर में लगभग 200 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

29 अप्रैल को जनपद पंचायत बिछिया एवं नगर पंचायत बिछिया के रॉयल पेलेस मैरिज गार्डन ग्राम पंचायत देई में 130 तथा जनपद पंचायत घुघरी में 70 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम आयोजित होंगे।

प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी निर्धारित तिथियों में पात्र जोड़ों का पंजीयन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जाए।

Related posts

वय वंदना योजना: घर-घर पहुंचकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

Reva India News

राम नवमी पर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ

Reva India News

नेशनल लोक अदालत 14 सितंबर को आयोजित होगा                                                 

Reva India News

Leave a Comment