Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला से नैनपुर एवं पिंडरई मार्ग पर वाहन चैकिंग की गई

मण्डला 13 मार्च 2022

जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला से नैनपुर एवं पिंडरई के सड़कों पर वाहनों की चैकिंग की गई। यात्री बसों में किराया सूची एवं दिव्यांग यात्रियों से 50 प्रतिशत किराया संबंधी स्टीकर चस्पा किए गए। साथ ही वाहन चालकों व परिचालकों को निर्धारित यात्री किराया लेने के लिए निर्देशित किया गया। परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान परमिट, फिटनेस, बीमा, लायसेंस, वाहनों में ओव्हरलोडिंग की जाँच की गई तथा वाहन के दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर 9 वाहनों पर 13 हजार रूपए की चालानी कार्यवाही की गई।

 

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6/05/2022

Reva India News

छात्रों ने समझा एक देश, एक चुनाव का विजन स्टूडेंट फॉर वन नेशन – वन इलेक्शन के तहत मंडला में आयोजित हुआ जिला छात्र सम्मेलन

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment