Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अतिवृष्टि, बाढ़ एवं सर्पदंश से हुई जनहानि के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें- कमिश्नर वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश

9 जुलाई 2025, मंडला

कमिश्नर जबलपुर श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स की वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि, बाढ़ एवं सर्पदंश से हुई जनहानि के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। मानसून के दौरान होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए मेडिकल की टीमें गठित रखें। बैठक में राजस्व न्यायालय के प्रकरण, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की समीक्षा, सर्पदंश प्रकरण, लम्बित टीएल प्रकरण, मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025, ई-ऑफिस, आरसीएमएस के प्रकरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, सीपी ग्राम, सीएम हेल्पलाइन, विभागीय जांच, अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण, मानक खाद-बीज एवं गुणवत्ता नियंत्रण, कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक की तैयारी, एसटीएससी छात्रवृत्ति, अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण प्रकरण, सीएम मानिट/ सीएस मानिट प्रकरणों के निराकरण, समग्र ई-केवायसी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा लेबर बजट सहित अन्य विषयों पर जिलावार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

कमिश्नर श्री भदौरिया ने विभागीय समीक्षा करते हुए कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, शिक्षा विभाग के प्रासंगिक विषयों पर जिलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए विस्तार से चर्चा की। मण्डला एनआईसी कक्ष से समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, एसी ट्रायबल श्रीमती वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

Related posts

शिविर लगाकर करें सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निराकरण – हर्षिका सिंह समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

सेक्टर स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 20 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment