Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज मनेरी में क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस

मण्डला 15 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार अलग-अलग अनुविभाग के पंचायतों में क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 मार्च को मनेरी में प्रातः 11 बजे स्वास्थ्य केन्द्र के पास क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समाधान दिवस के लिए जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मनेरी क्षेत्र के आसपास की पंचायतों की समस्याओं को चिन्हित करने जिला अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी है। श्रीमती सिंह ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मनेरी के आसपास की पंचायतों का भ्रमण कर समस्याओं को चिन्हित कर उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए समस्याओं का समाधान करें। कलेक्टर ने मनेरी एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों से अपील की है कि क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस में शामिल हों।

Related posts

*अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार – लगभग ₹94 लाख की ठगी का खुलासा, मजदूरी हड़पने व फर्जी चेक देने का आरोपी*

Reva India News

पटवारी पंचायत की मिलीभगत से हो रहा बच्चों के खेल मैदान पर अतिक्रमण शिकायत पहुंची कलेक्टर की जनसुनवाई

Reva India News

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कक्षा 6वीं के लिए 31 अगस्त तथा कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए 23 सितंबर

Reva India News

Leave a Comment