Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित

मण्डला 16 मार्च 2022

महिला एवं बाल विकास परियोजना मोहगाँव अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्र औढारी, उमरिया-1, इंद्रा रैयत एवं सिंगारपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए तथा मुकद्दमटोला घुघरी, कोपरिया एवं चक्की टोला गिठार में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए पात्र महिला अभ्यर्थी के आवेदन 16 मार्च से 25 मार्च 2022 तक आमंत्रित किए गए हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए ग्राम की 18 वर्ष से 45 वर्ष की महिला अभ्यर्थी होनी चाहिए। कार्यकर्ता के लिए अनिवार्यतः हायर सेकंडरी बोर्ड अथवा ग्यारहवी बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी प्रकार सहायिका के लिए अनिवार्यतः पाँचवी उत्तीर्ण आवेदिकायें कार्यालयीन समय पर कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना मोहगाँव कार्यालयीन समय में निर्धारित अवधि तक आवेदन जमा कर सकते हैं। जानकारी का विस्तृत अवलोकन ग्राम पंचायत, परियोजना कार्यालय, जनपद कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में किया जा सकता है।

Related posts

कलेक्टर ने की चुटका परमाणु विद्युत परियोजना की राज्य स्तरीय बैठक संबंधी तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

17 जनवरी तक अनिवार्यतः क्रियाशील करें कोविड केयर सेंटर

Reva India News

31 अक्टूबर को ’रन फॉर साइबर अवेयरनेस’ और ’रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment