Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 7 मई को

मंडला, 5 मई 2026

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 7 मई, दिन गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर, मंडला में संपन्न होगी।

बैठक में अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। एजेंडा के अनुसार अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल क्षेत्रों में विधि व्यवस्था की स्थिति, पीड़ितों एवं साक्षियों को यात्रा भत्ता, मजदूरी एवं आहार व्यय के भुगतान, प्रकरणों की जांच एवं न्यायालयीन कार्यवाही की प्रगति, तथा आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा शामिल है।

इसके साथ ही न्यायालय में प्रस्तुत चालानों के बाद की स्थिति, लोक अभियोजकों की कार्यप्रणाली, अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण एवं राहत स्वीकृति और वितरण की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में पुनर्वास, चिकित्सा सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा भी की जाएगी।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

’आजादी का अमृत महोत्सव’ अंतर्गत पोस्ट कार्ड अभियान का समापन 20 को

Reva India News

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने संगम घाट में हुई महिला कबड्डी प्रतियोगिता, मंत्री श्रीमती उइके ने मैदान में उतरकर बढ़ाया उत्साह

Reva India News

अगले 2 दिनों में उपार्जन कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने उपार्जन बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment