मण्डला 17 मार्च 2022
प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को रंगों के त्यौहार होली पर शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि रंगो का पर्व होली हमें अपनी विभिन्न रंगों से भरी विविधतापूर्ण संस्कृति पर गर्व करने का अवसर देता है। श्री बिसाहूलाल सिंह ने जिलेवासियों से होली का पर्व सामाजिक सद्भाव के माहौल में मनाये जाने का आग्रह किया है।
